सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food Safety Team Seizes Eight Quintals of Adulterated Cream and Paneer, Destroys Consignment

Baghpat: बड़ौत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: आठ क्विंटल मिलावटी पनीर और क्रीम बरामद, कराया नष्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jun 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बड़ौत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ क्विंटल मिलावटी पनीर और क्रीम बरामद की। जांच के बाद पूरे माल को जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

Food Safety Team Seizes Eight Quintals of Adulterated Cream and Paneer, Destroys Consignment
नकली पनीर कराया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के बड़ौत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ क्विंटल मिलावटी पनीर और क्रीम बरामद की है। विभागीय टीम ने प्राथमिक जांच में खाद्य पदार्थों के संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया और बाद में जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया। मामले में नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।



सूचना मिलते ही शुरू की वाहनों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद और मेरठ से बड़ी मात्रा में पनीर और क्रीम बड़ौत क्षेत्र की दुकानों पर बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने गुराना रोड और औद्योगिक पुलिस चौकी के पास वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम ने करीब छह क्विंटल पनीर और ढाई क्विंटल क्रीम बरामद की। अधिकारियों के अनुसार यह सामग्री विभिन्न वाहनों के माध्यम से बड़ौत लाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में मिला मिलावट का संदेह
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार बरामद पनीर गाजियाबाद क्षेत्र से और क्रीम मेरठ क्षेत्र से लाई जा रही थी। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में दोनों खाद्य पदार्थ संदिग्ध और मिलावटी प्रतीत हुए। इसके बाद विभाग ने पूरे माल को कब्जे में ले लिया।

जमीन में दबाकर कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बरामद पनीर और क्रीम के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए करीब आठ क्विंटल खाद्य सामग्री को बड़ौत के ओसिक्का मार्ग क्षेत्र में जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह सामग्री स्थानीय दुकानों पर बिक्री के लिए लाई जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed