{"_id":"6a35013938339219be05bdf8","slug":"video-food-safety-team-seizes-eight-quintals-of-adulterated-cream-and-paneer-destroys-consignment-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आठ क्विंटल मिलावटी क्रीम व पनीर पकड़ा; जमीन में दबाकर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आठ क्विंटल मिलावटी क्रीम व पनीर पकड़ा; जमीन में दबाकर कराया नष्ट
बड़ौत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुराना रोड और औद्योगिक पुलिस चौकी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह क्विंटल पनीर और ढाई क्विंटल मिलावटी क्रीम बरामद की। प्राथमिक जांच में खाद्य पदार्थों के मिलावटी पाए जाने पर पूरे माल को ओसिक्का मार्ग पर जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद और मेरठ से बड़ी मात्रा में पनीर और क्रीम बड़ौत क्षेत्र की दुकानों पर बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने गुराना रोड और औद्योगिक पुलिस चौकी के निकट वाहनों की जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान करीब छह क्विंटल पनीर और ढाई क्विंटल क्रीम बरामद की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पनीर गाजियाबाद के नहाली निवासी अब्दुल मुताबिल द्वारा वाहन से लाया जा रहा था, जबकि क्रीम मेरठ के कुम्भा निवासी दिलशाद कार में लेकर आया था। प्राथमिक जांच में दोनों खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बरामद पनीर और क्रीम के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त खाद्य सामग्री को बड़ौत क्षेत्र की दुकानों पर बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।