सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four injured in attack following dispute over playing DJ music at wedding ceremony.

Baghpat News: शादी समारोह डीजे बजाने के विवाद में हमला, चार घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four injured in attack following dispute over playing DJ music at wedding ceremony.
विज्ञापन
बागपत। रविवार रात शहर की आयशा कॉलोनी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में बरात पर हमला कर दिया गया। इस हमले में चार बराती घायल हो गए। हमलावरों पर दूल्हे के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये की माला छीनने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर की आयशा कॉलोनी निवासी चांद की बरात रविवार शाम निवाड़ा जा रही थी। नौरोजपुर गुर्जर मार्ग स्थित आयशा कॉलोनी से गुजरते समय कुछ लोगों ने डीजे बजाने का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर माता कॉलोनी के कुछ युवक सरिया, लाठी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरात पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। दूल्हे के परिवार के सदस्य आसिफ ने बताया कि हमलावरों ने दूल्हे को जान से मारने की धमकी भी दी। आसिफ ने आरोप लगाया कि हमलावर दूल्हे के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये की माला छीनकर फरार हो गए। इस घटना से शादी के माहौल में तनाव फैल गया। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक तहरीर मिली है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed