सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threat issued to beat up an RSS *pracharak* at Katha Toll.

Baghpat News: काठा टोल पर आरएसएस प्रचारक को ठोकने की धमकी दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Threat issued to beat up an RSS *pracharak* at Katha Toll.
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे स्थित काठा टोल प्लाजा पर आरएसएस के खेकड़ा के प्रचारक हरिओम को कथित तौर पर ठोकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना दो दिन पहले हुई थी, जिसके बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद टोल प्रभारी राजवीर सिंह और कर्मी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरनगर जिले के दुधली गांव के रहने वाले हरिओम दो दिन पहले अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा पर उनकी कार में फास्टैग नहीं लगा था। हरिओम ने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने बताया कि एक कर्मी ने उन्हें ठोकने की धमकी भी दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कर्मियों ने गाली-गलौज की। उन्हें टोल पर ही रोक लिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टोल पर हुए हंगामे को साफ देखा जा सकता है। कार सवार हरिओम की शिकायत पर पुलिस की एक टीम तुरंत टोल प्लाजा पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है। टोल प्रभारी राजवीर सिंह और कर्मी अनुज कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed