सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Goat Tying Dispute Turns Deadly in Baghpat, Youth Stabbed to Death After Attack Inside House

Baghpat: चाकू मारकर युवक की हत्या, गली में बकरी बांधने के विवाद में पिता-भाई समेत बहनें व मां घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बड़ौत में गली में बकरी बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक शोएब की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि पिता, भाई, बहनें और मां समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Goat Tying Dispute Turns Deadly in Baghpat, Youth Stabbed to Death After Attack Inside House
माैके पर माैजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले के बड़ौत में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गली में बकरी बांधने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें 25 वर्षीय युवक शोएब की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके पिता, भाई, बहनें और मां समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

Trending Videos


गली में बकरी बांधने को लेकर बढ़ा विवाद
घटना बड़ौत के बड़का रोड स्थित सलामी मैरिज होम के पास की गली की है। बताया गया कि रविवार रात गली में बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन सोमवार सुबह फिर से इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग अचानक शोएब के घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: नोटिसों की बरसात, मूल आवंटियों के नाम पर कार्रवाई, हर पल की खबर ले रहीं महिलाएं

चाकू से ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत
हमले के दौरान आरोपियों ने शोएब पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग जब बीच-बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इस दौरान शोएब के पिता आस मोहम्मद, छोटा भाई फरमान, बहनें फरा और फरहा तथा मां गुड्डो भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शोएब को मृत घोषित कर दिया।

इलाके में तनाव, पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed