सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Younger Brother Murdered in Land Partition and Plot Dispute in Baghpat

UP: बाप को बचाने के लिए चिल्लाती रही, ताऊ का न पसीजा दिल, पीटते रहे हमलावर; फिर खुद ही हमलावरों से भिड़ी बेटी

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 27 Apr 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के बागपत जिले में जमीन के बंटवारे और प्लॉट के विवाद में छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हिलवाड़ी गांव में हुई घटना में मृतक को बचाने के लिए बेटी आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की की है। आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार किया गया।

Younger Brother Murdered in Land Partition and Plot Dispute in Baghpat
baghpat murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बागपत जिले के बड़ौत के हिलवाड़ी गांव में रविवार को खेती की 15 बीघा जमीन के बंटवारे और 150 गज के प्लॉट के विवाद में राजेंद्र ने अपने बेटों व अन्य के साथ मिलकर छोटे भाई देवेंद्र (60) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने राजेंद्र समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने हत्यारोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


हिलवाड़ी गांव निवासी रचना तोमर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने पिता देवेंद्र के साथ खेत में काम कर रही थी। इस बीच उसका ताऊ राजेंद्र, अपने बेटों मोहित, रोहित, रोहित की पत्नी वर्षा, मोहल्ले के संजय और मुकेश के साथ लाठी-डंडे, तमंचा, फावड़ा लेकर वहां आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में आते ही ताऊ राजेंद्र ने जमीन के बंटवारे और प्लॉट के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर उसके पिता देवेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया और तमंचे से फायरिंग भी की।

रचना ने बताया कि वह पिता को बचाने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर वहां आए उसके भाई अंकुश ने पिता देवेंद्र को हमलावरों से छुड़ाया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और वहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पिता को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ी बेटी
बेटी पिता को बचाने के लिए चिल्लाती रही है, लेकिन ताऊ का दिल नहीं पसीजा। हमलावर पिता को लाठी-डंडों से पीटते रहे। पिता को बचाने के लिए रचना ने साहस जुटाया, लेकिन उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भाई और अन्य लोग आए तो उन्हें बचाया, मगर देवेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।

रचना ने बताया कि पिता देवेंद्र का ताऊ राजेंद्र के साथ 15 बीघा जमीन के बंटवारे और 150 गज के प्लॉट को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। इसे निपटाने के लिए गांव के लोगों ने कई बार प्रयास किए और पंचायतें भी हुईं, लेकिन ताऊ ने समझौता करने से मना कर दिया। इसको लेकर पहले झगड़े भी हुए, लेकिन उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी, इसका कभी आभास नहीं था। देवेंद्र के एक भाई वीरेंद्र यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर और दूसरे सुरेंद्र सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं।

आरोपियों के घरों पर लटका ताला
देवेंद्र और उसके भाई राजेंद्र के घर भी आसपास ही हैं। रविवार को देवेंद्र की हत्या के बाद पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके बेटों समेत अन्य आरोपी भाग गए। इसके चलते राजेंद्र, दूसरे हत्यारोपियों के घरों पर ताले लटक गए। घटना को लेकर हिलवाड़ी गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

 

जमीन के विवाद में अपने पहले भी बने दुश्मन, कर चुके हत्या
बागपत जिले में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं। इन विवाद में खून भी खूब बहाया जा रहा है। जमीन के बंटवारे को लेकर जिले में कई हत्याएं हो चुकी हैं। एक माह पहले हसनपुर मसूरी गांव में छोटे भाई की विधवा पत्नी की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं, जिनमें अपने ही जान के दुश्मन बन गए।

केस एक 
जुलाई 2025 में पुसार गांव में नशेड़ी पोते सूरज ने बुजुर्ग दादी फूलो देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह घर का सामान लेना चाहता था और दादी उसका विरोध करती थी। इसके चलते हत्या कर दी।

 

केस दो 
हसनपुर मसूरी गांव में 26 मार्च को अंकिता उर्फ गुंजन की उसके जेठ परविंदर ने जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह भाई के हिस्से की जमीन भी कब्जाना चाहता था, क्योंकि उसका कोई बेटा नहीं था। पुलिस ने हत्यारोपी परविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

केस तीन 
मार्च 2025 में रमाला गांव में एक प्लॉट के विवाद में साजिद (35) की हत्या उसके बड़े भाई कासिम ने अपने दोस्तों को पांच लाख रुपये सुपारी देकर कराई थी। हत्या कर साजिद का शव दोस्त के खेत में दबवा दिया। साजिद की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई कासिम, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।

 

केस चार
29 अक्तूबर 2023 को किरठल गांव में मुमताज की हत्या उसके बेटे, पोते ने जमीन के विवाद में ही की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। ये तो मात्र चार उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed