सुनहरा माैका: बागपत में जल्द आयोजित हो सकती है अग्निवीर भर्ती रैली, रक्षा मंत्रालय का संकेत
बागपत में जल्द अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हो सकती है। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। मेरठ एआरओ कार्यालय द्वारा भर्ती रैली कराने पर विचार किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बागपत में जल्द ही अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हो सकती है। रक्षा मंत्रालय की ओर से इसके लिए सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। अगर रैली आयोजित होती है तो स्थानीय युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा का अवसर देने के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
सांसद की पहल के बाद बढ़ी उम्मीद
राष्ट्रीय लोकदल के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कुछ दिन पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बागपत में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित कराने की मांग की थी। सांसद का कहना था कि बागपत और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, लेकिन उन्हें भर्ती रैलियों के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है। ऐसे में अगर जिले में ही रैली आयोजित हो जाए तो हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: नोटिसों की बरसात, मूल आवंटियों के नाम पर कार्रवाई, हर पल की खबर ले रहीं महिलाएं
रक्षा मंत्रालय से मिला आश्वासन
सांसद को रक्षा मंत्री के निजी सचिव अमित किशोर की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। नई प्रक्रिया के तहत युवाओं को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद उन्हें कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) देना होता है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही आगे होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलता है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि मेरठ एआरओ (आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस) द्वारा बागपत में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित कराने पर विचार किया जा सकता है। इससे जिले में जल्द भर्ती रैली होने की संभावना बढ़ गई है।
सांसद ने सड़कों के चौड़ीकरण की भी उठाई मांग
बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने मेरठ-बड़ौत हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए इनके चौड़ीकरण की मांग की है।
इस संबंध में सांसद ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कहा कि इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कमेंट
कमेंट X