सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Jayant Singh Spent Only rs6 Crore in 4 Years, ₹10 Crore MP Fund Still Unused

UP: चार साल में सिर्फ छह करोड़ खर्च, दस करोड़ अब भी खाते में, जयंत सिंह की सांसद निधि पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को सांसद निधि में मिले 16 करोड़ रुपये में से चार साल में सिर्फ 6 करोड़ खर्च हो पाए हैं। बागपत जिले में खेल सुविधाओं के लिए आवंटित 10 करोड़ रुपये अब भी अप्रयुक्त पड़े हैं।

UP: Jayant Singh Spent Only rs6 Crore in 4 Years, ₹10 Crore MP Fund Still Unused
रैली में शामिल जयंत चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपनी सांसद निधि का बड़ा हिस्सा चार साल में खर्च नहीं कर पाए हैं। उन्हें मिली 16 करोड़ रुपये की निधि में से 10 करोड़ रुपये अभी भी अप्रयुक्त पड़े हैं। यह निधि बागपत जिले में खेल सुविधाओं के विकास के लिए आवंटित की गई थी।

Trending Videos


चौधरी जयंत सिंह वर्ष 2022 में राज्यसभा सदस्य बने थे। उन्होंने बागपत को अपनी सांसद निधि के लिए नोडल जिला घोषित किया था। तब से उन्हें चार किस्तों में कुल 16 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है। उन्होंने घोषणा की थी कि इस पूरी निधि का उपयोग खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चार साल बीत जाने के बाद भी अभी तक केवल छह करोड़ रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। इस खर्च से आठ परियोजनाएं पूरी हुई हैं। शेष 10 करोड़ रुपये की राशि उनके खाते में पड़ी है और उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस अप्रयुक्त निधि से जिले में कई और खेल सुविधाओं का विकास संभव था, जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ मिल सकता था।

इन जगहों पर खर्च हो चुका बजट
खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में मिनी स्टेडियम और छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सिंथेटिक ट्रैक को बनवाया गया।

मुजफ्फरनगर के साहटू में स्टेडियम निर्माण, मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय इंटर काॅलेज शाहपुर में कुश्ती हॉल का निर्माण हुआ। मथुरा के बाबू अग्रवाल महाविद्यालय में हैंडबॉल और टेनिस कोर्ट, बिजनौर के नहटौर में चौधरी चरण सिंह मेमोरियल वाॅलीबाल ग्राउंड बनवाया गया।

शामली के चौधरी रतन पोडिया स्टेडियम में टिन शेड निर्माण, गाजियाबाद के पतला में कुश्ती, कबड्डी के खेल उपकरण के लिए बजट दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: बाप को बचाने के लिए चिल्लाती रही, ताऊ का न पसीजा दिल, पीटते रहे हमलावर; फिर खुद ही हमलावरों से भिड़ी बेटी

जयंत ने ऑनलाइन कराया डाटा, प्रस्ताव देने का दावा
चौधरी जयंत सिंह ने अपनी निधि की जानकारी देने के लिए वेबसाइट शुरू कराई, उस पर डाटा ऑनलाइन कराया गया। इसमें पूरे हो चुके कार्यों की जानकारी सभी देख सकते हैं, मगर जिन 14 कार्यों का प्रस्ताव देने और तीन का कार्य चलने की बात कही गई है। उनको आम लोग नहीं देख सकते हैं। उस वेबसाइट पर दावा किया गया है कि दस करोड़ रुपये के 14 कार्यों के प्रस्ताव दिए गए हैं, मगर वह मंजूरी के लिए जिला प्रशासन के पास लंबित है।

चौधरी जयंत सिंह अपनी पूरी निधि खेल व खिलाड़ियों के लिए खर्च कर रहे हैं। इसलिए ही युवा उनसे जुड़ रहे हैं। आगे भी खेल सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कार्य होता रहेगा। निधि कोई नहीं बची है, पूरी खर्च हो रही है। -डॉ. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed