सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Human development is possible only by taking refuge in Vedic knowledge: Arvind ShastriHuman development is possible only by taking refuge in Vedic knowledge: Arvind Shastri

वेदज्ञान की शरण में जाने से ही मनुष्य का विकास संभव : अरविंद शास्त्री

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Human development is possible only by taking refuge in Vedic knowledge: Arvind ShastriHuman development is possible only by taking refuge in Vedic knowledge: Arvind Shastri
विज्ञापन
-बरनावा के संस्कृत विद्यालय में चौथे दिन भी हुआ महायज्ञ
Trending Videos


फोटो-चार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिनौली। बरनावा के महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में चौथे दिन महायज्ञ किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति के लिए कामना की।
यज्ञ प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री व आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने विधि विधान से कराया। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि वेद ज्ञान की शरण में जाने से ही मनुष्य का विकास हो सकता है। युग प्रवर्तक महऋषि दयानंद सरस्वती और श्रंगी ऋषि कृष्णदत्त महाराज का अवतरण नहीं होता तो समाज में अंधविश्वास और कुरीतियां अभिशाप बनकर फैलती हैं। ऋषि मुनियों व महापुरुषों ने यज्ञ करके और वैदिक ज्ञान की ज्योति जलाकर समाज से अंधविश्वाश और पाखंड का विनाश किया। राष्ट्रीय वाचस्पति परोपकारिणी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्माचार्य धनकुमार शास्त्री, आचार्य गुरुवचन शास्त्री, आचार्य सौदान शास्त्री, आचार्य देवेंद्र शास्त्री, आचार्य विजय कुमार ने वेदोपदेश दिए। यज्ञ में अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, डॉ. सोमदत्त भारद्वाज, पूर्व जीएम चंद्रहास, राहुल त्यागी, सुबोध धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed