{"_id":"69b7046240ac87837104bdd3","slug":"hundred-tons-of-wood-and-coal-were-sold-in-a-single-day-due-to-the-scramble-for-cylinders-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148335-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिलिंडरों की मारामारी में एक ही दिन में सौ टन लकड़ी और कोयला बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिलिंडरों की मारामारी में एक ही दिन में सौ टन लकड़ी और कोयला बिका
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गैस सिलिंडरों को लेकर हो रही मारामारी के कारण जिले में एक दिन में सौ टन लकड़ी और कोयला बिक गया। मांग बढ़ने पर लकड़ी और कोयले के दाम भी बढ़ गए हैं। बागपत शहर में स्थित तीन गोदाम पर लकड़ी का स्टॉक भी खत्म हो गया। इसके अलावा उपलों के बिटौड़े भी खरीदे जा रहे हैं। होटलों पर भी कोयले और लकड़ियों की डिमांड बढ़ गई।
गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर की पर्ची मिल रही है, जबकि बिना बुकिंग किए आने वालों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है। जिले में कई लोग ऐसे हैं, जो बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाकर थक गए। पुराना कस्बा निवासी शहजाद, अकरम, शौकीन आदि ने बताया कि गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब उनके परिवार वालों ने घर में चूल्हा बनाकर लकड़ी और उपले जलाकर खाना बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कई परिवार कोयले की छोटी भट्ठी पर खाना बना रहे हैं। इसके चलते रविवार को जिलेभर में लकड़ी और कोयला कारोबार ने तेजी पकड़ ली और एक दिन में सौ टन लकड़ी और कोयला बिक गया। बागपत शहर में लकड़ी नहीं मिलने पर अग्रवाल मंडी टटीरी के गोदाम पर जाना पड़ रहा है।
-लकड़ी पर तीन सौ रुपये क्विंटल तो कोयले पर पांच रुपये किलो बढ़ोतरी
लकड़ी और कोयले की मांग बढ़ी तो इनमें दाम भी बढ़ने शुरू हो गए। तीन दिन पहले तक लकड़ी 700 रुपये क्विंटल बिक रही थी, जो रविवार को एक हजार रुपये क्विंटल हो गई। इस तरह एक क्विंटल पर तीन सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोयले पर भी पांच रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोगों की जेब भी ढीली होने लगी है।
-होटलों पर जलने लगी कोयले की भट्ठी
होटलों पर उपयोग होने वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग बंद होने से संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर कई होटल बंद हो गए, जबकि कुछ होटल संचालकों ने कोयले और लकड़ी की भट्ठी का प्रयोग शुरू कर दिया। शहर के कई होटलों पर कारीगर कोयले की भट्ठी पर खाना बनाते हुए मिले।
-पुलिस बुलाकर वितरित कराए गैस सिलिंडर
बिनौली। गैस सिलिंडर लेने के लिए रविवार सुबह बिनौली स्थित विक्रांत एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता की भीड़ लग गई। वहां पर बुकिंग का ओटीपी बताने को लेकर हंगामा हो गया। कुछ उपभोक्ताओं ने सिलिंडर नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर गैस सिलिंडरों का वितरण कराया।
-पिछले कई दिन से लकड़ियों की मांग बढ़ गई है, जिसकी वजह से लकड़ी के दाम 700 रुपये से बढ़कर एक हजार रुपये क्विंटल हो गए। आसपास के क्षेत्र में लकड़ी भी नहीं मिल रही। रविवार को स्टॉक खत्म होने पर दुकान बंद करनी पड़ी। शाहिद, लकड़ी विक्रेता
-भट्ठी में जलाने के लिए लकड़ी वाले कोयले की मांग बढ़ गई है। एक किलो लोहे पर पांच रुपये किलो बढ़ गए हैं। महंगा होने के बाद भी बिक्री हो रही है। अब स्टॉक मंगवाया जा रहा है। -पवन कुमार, कोयला विक्रेता
वर्जन-
होटलों, मैरिज होम के लिए 65 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की डिमांड भेजी गई है। अब बुकिंग भी पहले की तरह होने लगी है। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है, जिनका गोदामों पर पर्याप्त स्टॉक है और डिपो से सिलिंडरों की गाड़ी भी भेजी जा रही है। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos