सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increasing kidney infection, more than 70 patients admitted to hospital

Baghpat News: किडनी में बढ़ रहा संक्रमण, अस्पताल में पहुंचे 70 से अधिक मरीज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Increasing kidney infection, more than 70 patients admitted to hospital
विज्ञापन
बागपत। कम पानी पीने के साथ ही खानपान ठीक नहीं होने और कम नींद लेने से लोगों की किडनी में संक्रमण होने लगा है। जिला अस्पताल में इस तरह के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए चिकित्सक मरीजों को समय से जांच कराने व अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल की ओपीडी में किडनी में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है, जहां सामान्य ओपीडी में 30 से 40 मरीज आते थे। वहीं अब मरीजों की संख्या 60 से 70 पहुंच गई है। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, लेकिन सर्दियों में पानी कम पीने से किडनी पर असर पड़ता है और ऐसे में इंफेक्शन हो जाता है। जब कोशिका में 30 फीसदी तक पानी कम हो जाता है तो डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए हमारा शरीर यूरीन की सांद्रता बढ़ाता है। इससे ऑक्सजलेट, फॉस्फेट, यूरेट, यूरिक एसिड और अमीनो एसिड के छोटे-छोटे कण किडनी में इकट्ठा होकर पथरी के रूप में संग्रहित हो जाते हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को यूरीनरी संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

तनाव से रहें दूर, खानपान का भी रखें ध्यान
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि तनाव से किडनी पर भी फर्क पड़ रहा है, क्योकि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण किडनी में संक्रमण होने लगता है। खानपान ठीक नहीं होना भी किडनी में संक्रमण का कारण है। इसलिए लोगों को तनाव मुक्त रहने और खानपान में बदलाव करना चाहिए ताकि उनकी किडनी सही रह सके।
--
इस तरह करें बचाव
-शराब, नशीले पदार्थ के सेवन से बचें।
-समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
-दिन में तीन से चार लीटर पानी अवश्य पिएं।
-व्यायाम करें, नमक का प्रयोग कम करें।
- तनाव मुक्त रहने के लिए नींद पूरी लें।
- तला भुना न खाएं, खानपान में बदलाव लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed