सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Retired sub inspector and his wife committed suicide in Meerut, bodies of both were found hanging

UP: मेरठ में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह रिटायर होने के बाद पत्नी संतोष के साथ रक्षापुरम में रह रहे थे। बुधवार सुबह घर में ही दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

UP: Retired sub inspector and his wife committed suicide in Meerut, bodies of both were found hanging
रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह की फाइल फोटो और घर में लगी भीड़ व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                                                
                                                 
                

                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                The couple committed suicide: मेरठ के रक्षापुरम सेक्टर- 4 में यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह चौधरी ने अपनी पत्नी संतोष के साथ कमरे में फांसी लगा ली। दंपती रक्षापुरम में रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा पास ही गंगाधाम कॉलोनी में रहता था। सुबह मेड काम के लिए पहुंची तो मामले का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षापुरम में लल्लू सिंह और उनकी पत्नी रहती थी। बेटा पास ही स्थित गंगाधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार सुबह घर में मेड आई तो दोनों के शव उनके कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। मेड ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की और सबूत जुटाए। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गंगानगर थाना पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपती ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। 

सूचना पर बेटा पहुंचा
पुलिस के मुताबिक इकलौता बेटा संदीप गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वहीं दंपती की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed