सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pregnant woman kicked in stomach, unborn baby dies

Baghpat News: गर्भवती के पेट में लात मारी, गर्भ में शिशु की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman kicked in stomach, unborn baby dies
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले छेड़छाड़ को लेकर हुए झगड़े में गर्भवती के पेट में लात मार दी गई। इससे मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। मंगलवार को महिला ने परिजनों के साथ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

महिला ने बताया कि छह फरवरी की सुबह पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया, जिसने परिवार की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर पड़ोसी युवक वहां से भाग गया। उन्होंने युवक के पिता को उलाहना दिया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद अगले दिन दोबारा उसके परिवार पर हमला कर दिया गया। इसमें महिलाओं समेत पांच घायल हो गए। इसमें घायल गर्भवती का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया गया। एसपी सूरज कुमार राय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed