सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Labs will be set up in government colleges to promote vocational education.

Baghpat News: राजकीय कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होंगी लैब

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Labs will be set up in government colleges to promote vocational education.
विज्ञापन
- समग्र शिक्षा के तहत विषय के साथ व्यावसायिक शिक्षा में भी दक्ष होंगे विद्यार्थी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए राजकीय इंटर कॉलेजों में समग्र शिक्षा के तहत व्यावसायिक कोर्स शुरू कराया जाएगा। इसके तहत कॉलेजों में लैब स्थापित होंगी और विद्यार्थियों को उनका फायदा मिलेगा।
जिले के 29 राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज हैं। कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। नए शैक्षिक सत्र से विद्यार्थियों को रोजगारपरक व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 29 राजकीय विद्यालयों में लैब स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस योजना का लाभ कक्षा 9 से 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इससे छात्र शिक्षा पूरी करने के बाद स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आईटी, आईटीईएस, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, अपेरल, पावर सेक्टर, सिक्योरिटी, फिजिक्स एजुकेशन, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में कम से कम 35 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा ताकि उन्हें प्रशिक्षण लेने में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई के लिए लैब स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed