सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Letter written to the government for the deployment of doctors at the district hospital and CHC.

Baghpat News: जिला अस्पताल व सीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को लिखा पत्र

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Letter written to the government for the deployment of doctors at the district hospital and CHC.
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल व सीएचसी में चल रही चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज परेशान हैं। यहां चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया जा सके।
Trending Videos

जिले में 75 से अधिक चिकित्सकों की कमी होने के जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाली पड़े हैं। यहां मरीजों को समय से उपचार तक नहीं मिल पाता है और विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को दूसरे जिलों में उपचार करना पड़ता है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर तक रेफर किया जाता है। अमर उजाला ने चिकित्सकों की कमी को लेकर अभियान चलाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र लिखा है ताकि यहां चिकित्सकों की तैनाती होने के बाद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सके। वहीं जिला स्तर पर भी चिकित्सकों की तैनाती करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों के आवेदन मांगे जाएंगे ताकि उन्हें सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में तैनात कर मरीजों का उपचार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
- जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है और जिला स्तर पर भी नियुक्ति करने की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed