सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lokendra murder case: Lokendra used to talk to Haridarshan's wife, strangled to death

लोकेंद्र हत्याकांड: पड़ोसी ने शराब पिलाई, नशा होने पर रस्सी से घोंटा गला, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में मारा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: दोघट के बामनौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह लोकेंद्र का शव पड़ोसी की मुंडेर पर लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पड़ोसी हरिदर्शन की पत्नी से लोकेंद्र बात करता था। इसी के चलते हरिदर्शन ने उसकी हत्या कर दी। 

Lokendra murder case: Lokendra used to talk to Haridarshan's wife, strangled to death
लोकेंद्र की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दोघट के बामनौली गांव में पत्नी से संबंधों में मजदूर हरिदर्शन ने सैनिक मनोज के बड़े भाई लोकेंद्र कश्यप उर्फ प्रेमी (36) की बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह आरोपी के घर के बाहर चबूतरे की दीवार पर लटका हुआ मिला। मृतक के बड़े भाई जोगेंद्र की तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हरिदर्शन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी भी ली।
Trending Videos

बामनौली गांव निवासी लोकेंद्र उर्फ प्रेमी अपने पड़ोसी हरिदर्शन के साथ भवन निर्माण में मजदूरी करता था। उनका भाई मनोज सैनिक है, जिनकी झांसी में तैनाती है। जोगेंद्र ने बताया कि लोकेंद्र अपने पड़ोसी हरिदर्शन की पत्नी से बातचीत करता था, जिसको लेकर हरिदर्शन को दोनों के बीच अनैतिक संबंध होने का शक हो गया था। इसको लेकर हरिदर्शन उसके भाई लोकेंद्र से दुश्मनी रखने लगा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बुधवार रात उसके भाई लोकेंद्र और हरिदर्शन ने एक साथ शराब पी। शराब पिलाने के बाद उसके भाई की पिटाई करने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह हरिदर्शन के घर के बाहर बने चबूतरे की दीवार पर लोकेंद्र का शव लटका हुआ मिला। चेहरे पर चोट और गले पर रस्सी के निशान थे। 
 

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हरिदर्शन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार लोकेंद्र को उसकी पत्नी से बातचीत करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर पहले झगड़ा भी हुआ था। बुधवार रात दोनों ने चबूतरे की दीवार पर बैठकर शराब पी और फिर उसने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को दीवार पर लटका छोड़कर अपने घर जाकर सो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करना सामने आया। उधर, बृहस्पतिवार देर शाम सैनिक मनोज के आने के बाद उसके भाई लोकेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
 

आरोपी को देखते ही मां बोली, इसे हमे सौंप दो, बदला लेंगे
बामनौली गांव में लोकेंद्र की हत्या के बाद उसके घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपी हरिदर्शन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी जांच करने के लिए आरोपी को लेकर उसके घर पहुंचे तो मृतक लोकेंद्र की मां वीरमति ने उसे देख लिया। आरोपी को देखते ही वीरमति कहने लगी कि इसे हमें सौंप दो, हम हत्या का बदला लेंगे।
 

13 साल पहले हुई थी लोकेंद्र की पत्नी की मौत
जोगेंद्र ने बताया कि लोकेंद्र नौ भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वर्ष 2013 में प्रसव के दौरान लोकेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से लोकेंद्र अपने परिवार के साथ गांव में ही रह रहा था। बताया कि पिछले ढाई साल से हरिदर्शन की पत्नी के साथ बातचीत करता था।
 

घर में हत्या कर सुबह शव बाहर फेंकने का आरोप लगाया
जोगेंद्र ने बताया कि लोकेंद्र और आरोपी हरिदर्शन एक साथ भवन निर्माण में मजदूरी करने जाते थे। इसको लेकर दोनों एक-दूसरे के घर भी जाते रहते थे। लोकेंद्र की हत्या हरिदर्शन ने अपने घर के अंदर की और शव सुबह के समय बाहर चबूतरे की दीवार पर डाल दिया। क्योंकि सुबह छह बजे पड़ोसी दूध निकालने गए तो उन्हें कुछ नहीं मिला, जबकि सात बजे शव पड़ा मिला।
 

ये बोले एसपी
बामनौली गांव में अनैतिक संबंधों को लेकर मजदूर की हत्या की गई है। इसमें नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
-  सूरज कुमार राय, एसपी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed