सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident: GNM student dragged 100 meters by Scorpio on highway in Baghpat, dies

Baghpat Accident: अस्पताल जा रही थी जीएनएम की छात्रा, स्कॉर्पियो सवार ने 100 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Feb 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर से जीएनएम छात्रा अंशु की मौत हो गई। आरोपी चालक छात्रा को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Accident: GNM student dragged 100 meters by Scorpio on highway in Baghpat, dies
हादसे ने ली छात्रा की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रामा हॉस्पिटल के पास स्कॉर्पियो सवार चालक ने जीएनएम की छात्रा अंशु (21) को टक्कर मार दी।

Trending Videos


100 मीटर तक घसीटता ले गया चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और छात्रा को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेरठ में रूट डायवर्जन जारी, यहां देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान 

अस्पताल जा रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार अंशु, निवासी काठा, शुक्रवार दोपहर अपने घर से रामा हॉस्पिटल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed