सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Love couple consumed poison: Surya-Swati met four years ago, fed up with restrictions and embraced death

प्रेमी युगल ने खाया जहर: चार साल पहले हुई थी सूर्या-स्वाति की मुलाकात, बंदिशों से परेशान होकर मौत को लगाया गले

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Feb 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: शामली के बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार सवार बागपत निवासी प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया। दोनों की पहचान सूर्या और स्वाति के रूप में हुई। सूर्या की मौत हो गई, जबकि स्वाति की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। 

Love couple consumed poison: Surya-Swati met four years ago, fed up with restrictions and embraced death
सूर्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Love couple consumed poison: शामली जिले के बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जहरीला पदार्थ निगलने वाले सूर्या निवासी तमेलागढ़ी और स्वाति निवासी धनौरा की बातचीत चार साल पहले कॉलेज जाते समय हुई थी। स्वाति तब तमेलागढ़ी के कॉलेज में पढ़ने जाती थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। परिवार वालों के विरोध के बाद भी दोनों मिलते रहते थे। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया।
Trending Videos

 

धनौरा टीकरी की रहने वाली स्वाति ने 12वीं तक की पढ़ाई तमेलागढ़ी गांव के कॉलेज में की, जबकि सूर्या ने दूसरे कॉलेज में 12वीं तक की पढ़ाई की। तमेलागढ़ी गांव में कॉलेज जाते समय स्वाति की बातचीत सूर्या से हो गई। 12वीं पास करने के बाद स्वाति ने बुढ़ाना के कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी, जो अब बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 
सोमवार को स्वाति घर से कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद बाबरी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर कार में दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने पर परिवार वाले वहां पहुंचे। इसमें सूर्या की मौत हो चुकी है और स्वाति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा था सूर्य
स्वाति के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर जान गंवाने वाला सूर्या अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में दो बहन हैं, इनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन एमएससी की छात्रा है। स्वाति का एक भाई है, जबकि उसकी मां की दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दोनों के परिवार वाले खेती करते हैं।

ये है मामला
बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी कट के निकट सोमवार शाम को कार सवार जिला बागपत निवासी प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। युवक की पहचान सूर्यदेव (24) निवासी गांव तमेलागढ़ी व युवती की पहचान स्वाति (20) निवासी गांव धनौरा टीकरी थाना दोघट जिला बागपत के रूप में हुई। एसपी का कहना है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने जहर खा लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed