सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loved couple consumed poison: Last rites of Suryadev, he was a Kabaddi player and the only brother of 2 sister

प्रेमी युगल ने खाया जहर: सूर्यदेव का अंतिम संस्कार, कबड्डी खिलाड़ी व दो बहनों का इकलौता भाई था; स्वाति गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Shamli News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सोमवार को सूर्यदेव और स्वाति कार में बेसुध पड़े मिले थे। दोनों ने सल्फास खा लिया था। सूर्यदेव की मौत हो गई थी, जबकि स्वाति अस्पताल में भर्ती है। परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए उन्होंने ये कदम उठा लिया। 

Loved couple consumed poison: Last rites of Suryadev, he was a Kabaddi player and the only brother of 2 sister
सूर्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना बाबरी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी कट के निकट बागपत के प्रेमी युगल द्वारा सल्फास खाने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस जांच में जुटी रही। मृतक बीए के छात्र सूर्यदेव के शव का मंगलवार सुबह बागपत के तमेलागढ़ी गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती स्वाति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति में अभी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
Trending Videos

सोमवार शाम एक्सप्रेसवे पर कार के पास युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। पास में सल्फास की एक खुली और चार-पांच बंद शीशियां मिली थीं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूर्यदेव (24) निवासी तमेलागढ़ी, जिला बागपत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में युवती स्वाति (20) निवासी धनौरा टीकरी, थाना दोघट, जिला बागपत को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि परिजनों द्वारा विवाह से इनकार किए जाने के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
 

कबड्डी में बना रहा था पहचान
मृतक के जीजा अर्णव ने बताया कि सूर्यदेव कबड्डी का उभरता हुआ खिलाड़ी था। हाल ही में उसने तीन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में टीम को जीत दिलाई थी। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार और जिले का नाम रोशन करना चाहता था और लगातार अभ्यास कर रहा था। सूर्यदेव बड़ौत कॉलेज में बीए का छात्र था, जबकि स्वाति बुढ़ाना में बीएससी की छात्रा है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में शोक का माहौल है और मोहल्ले के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
 

पहले लगाए नशे के इंजेक्शन, फिर किया सल्फास का सेवन
पुलिस के अनुसार कार से नशे के इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। आशंका है कि युगल ने पहले नशे के इंजेक्शन लगाए और उसके बाद सल्फास का सेवन किया। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
 

हाल ही में मिली थी नई कार
परिजनों ने बताया कि हाल ही में सूर्यदेव को नई कार दिलाई गई थी, जिससे वह कॉलेज और कबड्डी अभ्यास के लिए आता-जाता था। युवक के पिता गांव में परचून की दुकान करते हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed