सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man's salvation will be attained through sincere devotion to God: Anubhumi

सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने से होगा मनुष्य का उद्धार: अनुभूमि

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Man's salvation will be attained through sincere devotion to God: Anubhumi
विज्ञापन
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
Trending Videos

फोटो नंबर 15केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शुक्रवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई।

श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए। चंद्रमति माता ने जोर दिया कि भगवान की भक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से की गई भक्ति ही मनुष्य का उद्धार कर सकती है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन जैन धर्म की परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed