{"_id":"6a070e0227ed2438d60181d5","slug":"video-baghpat-rashtrawadi-nav-nirman-dal-begins-protest-in-kurdi-over-local-issues-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कुर्डी में समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कुर्डी में समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का धरना शुरू
छपरौली क्षेत्र के कुर्डी गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के तत्वावधान में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। धरने का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने किया।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या, गांव की जर्जर सड़कों और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
धरने में आशीष वशिष्ठ (जिला अध्यक्ष बागपत), इंतजार अल्वी, महबूब मलिक (जिला उपाध्यक्ष), ललित त्यागी (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) और सौरभ त्यागी समेत संगठन के कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।