सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Transporters' strike from today till May 23, there will be a loss of so many crores daily

Meerut: ट्रांसपोर्टरों की आज से 23 मई तक हड़ताल, रोजाना इतने करोड़ का होगा नुकसान; सप्लाई होगी बाधित

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 20 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली एनसीआर ईसीसी शुल्क और बीएस 4 वाहन प्रतिबंध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर ट्रांसपोर्टर आज से तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। 14 हजार ट्रकों को उनके स्थानों पर रोक दिया गया है। खाद्यान्न सहित एक दिन में उत्पादन कर आपूर्ति देने वालों को सर्वाधिक समस्या आएगी।

Meerut: Transporters' strike from today till May 23, there will be a loss of so many crores daily
ट्रक। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

शहर के ट्रांसपोर्टर दिल्ली एनसीआर ईसीसी शुल्क और बीएस 4 वाहन प्रतिबंध सहित विभिन्न मुद्दों पर 21 से 23 मई तक हड़ताल पर रहेंगे। इस बंदी से शहर के कारोबार को 25 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने इसकी पुष्टि की है।
Trending Videos

 

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर यह बंदी की जा रही है। बुधवार शाम को मेरठ के 14 हजार ट्रकों को उनके स्थानों पर रोक दिया गया है। ट्रांसपोर्ट मेरठ एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि चार मुख्य विषयों पर बंदी हो रही है। संगठन महामंत्री दीपक गांधी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का उत्पीड़न स्वीकार नहीं है। इस विषय पर पूरे शहर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी एकजुट हैं। एनसीआर में कुल 17 लाख ट्रक रोके गए हैं। बंदी का सर्वाधिक प्रभाव पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ पर होगा। सरकारी विभागों ने विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट व्यापारी रोहित कपूर ने बताया कि पार्सल व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। खाद्यान्न सहित एक दिन में निर्माण कर आपूर्ति देने वालों को सर्वाधिक समस्या आएगी। नवीन सब्जी मंडी अध्यक्ष भूषण शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हड़ताल से फल और सब्जी की आपूर्ति प्रभावित होना तय है। हालांकि दिल्ली में बंदी के चलते लोग मेरठ से आपूर्ति देंगे, ऐसी संभावना है।
 
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में चिंता
ध्यानचंद नगर सहित शहर के विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशनों ने बंदी पर चिंता व्यक्त की है। ध्यानचंद नगर एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि उनके क्षेत्र में 120 से अधिक उद्योग संचालित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे आपूर्ति दे रहे हैं। ऐसे में आपूर्ति की बंदी कारोबार को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में जबरन देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ युवतियां चंगुल से छुड़ाईं, पिस्टल समेत चार गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed