{"_id":"6a0d998014189b8b5e079f30","slug":"winners-of-the-knowledge-of-words-competition-were-honored-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152005-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शब्दों का ज्ञान और प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शब्दों का ज्ञान और प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में सातवें दिन भारतीय भाषा समर कैंप का किया आयोजन
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच शब्दों का ज्ञान और अंताक्षरी प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नोडल अधिकारी राजेश कुमार सरोज ने इन प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में बांटा। इसमें कक्षा आठ और कक्षा सात के दो-दो वर्ग बनाए गए थे ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके। पहली प्रतियोगिता कक्षा आठ ए और कक्षा आठ बी के छात्रों के बीच आयोजित की गई। इस रोमांचक मुकाबले में कक्षा आठ ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद कक्षा सात ए और कक्षा सात बी के विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस वर्ग में भी कक्षा सात ए की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय वीर, विक्रम सिंह, विकास कुमार मानव, प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, चट्टान सोनकर और अशोक कुमार सहित कई अन्य शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos