सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vridant, who became an Assistant Commandant in the SSB, was honored.

Baghpat News: एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट बने वृदांत को सम्मानित किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Vridant, who became an Assistant Commandant in the SSB, was honored.
विज्ञापन
-जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
Trending Videos

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृंदांत सोलंकी को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्कूल के प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य ने वृंदांत सोलंकी की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वृंदांत का बचपन से ही सेना में शामिल होने का सपना था। वृंदांत ने असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की और अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। डॉ. आर्य ने अन्य विद्यार्थियों से भी वृंदांत से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस समारोह में स्कूल के निदेशक डॉ. सुनील आर्य भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी और उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने भी वृंदांत को बधाई दी। एडवोकेट कुणाल आर्य, भूपेंद्र सोलंकी, जितेंद्र उज्ज्वल और गुड़िया खोखर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed