सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious students and athletes were honored with awards.

Baghpat News: मेधावियों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students and athletes were honored with awards.
विज्ञापन
-बरनावा के श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह में हुआ सम्मान समारोह
Trending Videos

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह में मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं और खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 60 ब्रह्मचारियों को पुरस्कार दिए गए। नारी जनशक्ति मेरठ की अध्यक्ष मधु शर्मा को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने बताया कि शैक्षिक सत्र में कक्षा छह में हनी, कक्षा सात में वीर, कक्षा आठ में निखिल, कक्षा नौ में अक्षांश, हाईस्कूल में वाशु, कक्षा 11 में शिवम वशिष्ठ और इंटरमीडिएट में मंदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सराहा गया। खेलकूद में भी ब्रह्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन किया। योगासन में शांतनु, पीटी और कराटे में अविरल, डंबल व लेजियम में मयंक ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में कुणाल राठी, निशानेबाजी में सूर्यांश, दौड़ में ऋषभ, लंबी कूद में कृष्णा और ऊंची कूद में विराट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। इस माैके पर आचार्य देवेंद्र शास्त्री, आचार्य गुरुवचन शास्त्री, आचार्य विजय कुमार, देवेंद्र शर्मा, सुबोध धामा, शिव कुमार त्यागी, विनय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed