{"_id":"6a0c5a75ed9af3315d0a600d","slug":"the-players-who-won-medals-in-the-taekwondo-competition-were-welcomed-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-151965-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-दिल्ली में आयोजित हुई थी नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता
फोटो नंबर 19केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली में आयोजित नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेकड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कस्बे की छत्रपति ताइक्वांडो एकेडमी के शिवा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि टिंकू यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 मई तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि शिवा ने क्रेडिट बालक वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। टिंकू यादव ने सब जूनियर बालक वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर कस्बे का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का गांधी इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष त्यागी, विद्यालय प्रबंधक डॉ. संदीप शाह, अमित धामा, धर्मेंद्र शर्मा, विधि, नीरज कुमार, अजीत यादव मौजूद रहे।
Trending Videos