{"_id":"6a0c5d992ac95989b20766e8","slug":"the-students-were-apprised-of-the-importance-of-scouts-and-guides-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151973-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थियों को स्काउट एंड गाइड का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थियों को स्काउट एंड गाइड का महत्व बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- डौलचा के देव इंटर कॉलेज व बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में स्काउट एंड गाइड शिविर का आयोजन
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। डौलचा के देव इंटर कॉलेज और बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में स्काउट एंड गाइड शिविर का दूसरा दिन आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्काउट एंड गाइड के महत्व और प्रारंभिक ज्ञान से अवगत कराया गया। शिविरों का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, ज्ञानार्जन और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
डौलचा के देव इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षक गगन ने विद्यार्थियों को टोली व्यवस्था, स्काउट इतिहास, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा और सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने किया। यहां प्रशिक्षक वंशम पंवार ने छात्रों को स्काउटिंग के प्रारंभिक ज्ञान के बारे में बताया। दोनों शिविरों का जिला सचिव उमेश कुमार और सत्यवीर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों में हिस्सा लेना उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है। उन्होंने जोर दिया कि स्काउट एंड गाइड गतिविधियां छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। इस दौरान प्रभा यादव, विवेक कुमार, अरुण कुमार, संजीव यादव, सतीश कुमार, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos