{"_id":"69a42a449b4222a774016fcb","slug":"mustafa-secured-first-position-in-the-national-income-based-scholarship-examination-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147616-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मुस्तफा ने पहला स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मुस्तफा ने पहला स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
-फजलपुर सुंदरनगर के कंपोजिट विद्यालय के चार बच्चों का चयन, हर माह मिलेगी एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले दरकावदा के छात्र मोहम्मद मुस्तफा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा तीन बच्चों का भी चयन हुआ है। अब चयनित बच्चों को चार साल तक एक हजार रुपये महीना छात्रवृत्ति मिलेगी।
विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि नवंबर माह में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत में प्रदेश स्तरीय छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में 11 बच्चों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में विद्यालय के चार बच्चों ने सफलता हासिल की। बताया कि कक्षा आठ के छात्र मोहम्मद मुस्तफा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा साहिब, वंश व करुणा ने भी परीक्षा पास की। बताया कि परीक्षा पास करने वाले बच्चों को अब इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्हें चार वर्ष में 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। बच्चों का चयन होने पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, रविंद्र तिवारी, शीतल, बिजेंद्र कुमार ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
Trending Videos