सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Newly Elected Office Bearers of the Tehsil New Bar Association Take Oath

Baghpat News: तहसील न्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Newly Elected Office Bearers of the Tehsil New Bar Association Take Oath
विज्ञापन
खेकड़ा। तहसील स्थित बार सभागार में न्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण में समारोह हुआ, जिसमें एसडीएम मनीष यादव ने शपथ दिलाई।
Trending Videos

तहसील न्यू बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पिछले महीने चुनाव हुआ था। चुनाव में हरिओम शर्मा को अध्यक्ष चुना गया था, जबकि सरदार सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल ढाका कनिष्क उपाध्यक्ष, सुरेंद्र धामा कोषाध्यक्ष और नरेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए थे। इनके अतिरिक्त लोकेंद्र कुमार, नवीन त्यागी, परमजीत सिंह, राजेश कुमार, ओम सिंह, कुलदीप कुमार और आशुतोष शर्मा को सदस्य के रूप में चुना गया था। बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम मनीष यादव ने शपथ दिलाते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी दयानंद शर्मा एडवोकेट, तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव, हर्ष शर्मा एडवाेकेट, कमल गोस्वामी, सोहनपाल सिंह, सचिन धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed