सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No task is accomplished without God's will: Anubhuti Mata.

भगवान की मर्जी के बिना नहीं होता कोई कार्य पूर्ण : अनुभूति माता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
No task is accomplished without God's will: Anubhuti Mata.
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान

फोटो नंबर 16केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा अपरंपार है और उनकी मर्जी के बिना कोई कार्य पूर्ण नहीं होता। माता ने सभी को कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य का जीवन खुशहाल बन सकता है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, मोहित जैन और मनोज जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed