{"_id":"69b949684aa0af899f0b3295","slug":"passengers-association-submitted-a-memorandum-to-the-mp-for-railway-facilities-baghpat-news-c-28-1-smrt1011-148426-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेल सुविधाओं के लिए पैसेंजर्स एसोसिएशन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेल सुविधाओं के लिए पैसेंजर्स एसोसिएशन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेल मार्ग पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को रेल पैसेंजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को ज्ञापन सौंपा। सांसद से बागपत के स्वीकृत ब्राह्मणपुट्ठी रेलवे हाल्ट के निर्माण हेतु रेलवे बोर्ड से बजट आवंटन कराने और अजमेर–हरिद्वार एक्सप्रेस का बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
एसोसिएशन के संयोजक नीरज पंडित ने बताया कि बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पिछले एक वर्ष से आरक्षण खिड़की शुरू करने की प्रक्रिया लंबित है, जिसे शीघ्र शुरू कराया जाए। इसके अलावा वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान बंद हुई दिल्ली-शामली ट्रेन संख्या 54059-54060 को दोबारा संचालित करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में रात 9 बजे के बाद दिल्ली से शामली के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बागपत रोड स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 तक पहुंचने के लिए विशेष पहुंच मार्ग निर्माण की भी मांग की गई। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग, मरीजों के लिए सुविधा होगी। इनके अलावा भी काफी समस्याएं उठाई गईं, जिनका समाधान कराने का सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आश्वासन दिया।
Trending Videos