सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are facing hardships due to the dilapidated state of the transport system in rPeople are facing hardships due to the dilapidated state of the transport system in rural areas: Sukhbirl areas: Sukhbir

ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था बदहाल होने से लोग हो रहे परेशान : सुखबीर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
People are facing hardships due to the dilapidated state of the transport system in rPeople are facing hardships due to the dilapidated state of the transport system in rural areas: Sukhbirl areas: Sukhbir
विज्ञापन
-केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाया जाएगा
Trending Videos

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल परिवहन और शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर जल्द ही केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की जाएगी। गठीना ने यह बात बृहस्पतिवार को पुसार गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में खराब परिवहन से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस दाैरान कॉलेजों में भर्ती न होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया। रालोद महासचिव ने कॉलेजों में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने मेरठ से हर्रा तक सिटी बस सेवा को बरनावा तक बढ़ाने की भी वकालत की। इसके अतिरिक्त, बिनौली से पुरा महादेव, बालैनी, टटीरी व बागपत, टांडा से किशनपुर बिराल, पुसार और बरनावा तक नई बस सेवाओं के संचालन की मांग की। गठीना ने चीनी मिलों से किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान जल्द करने की भी मांग की। इस अवसर पर योगेंद्र सोलंकी, राजू तोमर सिरसली, रब्बान व करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed