सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People caught two youths thinking they were Bangladeshi, leading to commotion.

Baghpat News: दो युवकों को बांग्लादेशी समझकर लोगों ने पकड़ा, हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
People caught two youths thinking they were Bangladeshi, leading to commotion.
विज्ञापन
दोघट। दाहा गांव में शनिवार को एक दुकान से बच्चों के लिए सामान खरीद रहे दो युवकों को लोगों ने बांग्लादेशी समझकर पकड़ लिया। लोगों ने दोनों संदिग्धों को पुलिस को सौंप दिया और इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने जांच करने के बाद दोनों को छोड़ दिया।
Trending Videos

दाहा गांव में शनिवार को दो युवक माथे पर तिलक लगाकर कंधे पर झोली टांगकर बाजार में बच्चों के लिए चिप्स, बिस्किट, कुरकुरे आदि खाने का सामान खरीद रहे थे। लोगों को उन पर शक हुआ तो दोनों को पकड़ लिया। उनसे उनका नाम पूछा तो नाम बताने में बार-बार झिझक रहे थे। रघुनाथ खलीफा, शोभित, अंकित, सोमपाल, सोनू, विपिन, जुबेर व फारुख आदि ने दोनों को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। जांच करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। वहीं, जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि दोनों युवक श्रावस्ती के रहने वाले हैं और वर्तमान में कांधला रहते हैं। पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed