सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People protested and chased away the workers who had gone to install smart meters.

Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मियों का लोगों ने विरोध कर दौड़ाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
People protested and chased away the workers who had gone to install smart meters.
विज्ञापन
बागपत। शहर की झंकार गली में शनिवार दोपहर घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों का लोगों ने विरोध कर दिया। वहां लोगों की कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। मामला काफी बढ़ने पर महिलाएं भी आ गईं और वहां से कर्मियों को दौड़ा दिया। वहां आए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामला शांत कराया। वहीं लोगों ने घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने विरोध जारी रखने की बात कही।
Trending Videos


झंकार गली के रहने वाले विकास, अमजद, मोईन, आजाद, नूरजहां, इस्लामुद्दीन, सोनू आदि ने बताया कि शनिवार दोपहर को ऊर्जा निगम, मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मियों ने उनके घरों के बाहर लगे मीटर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। इसके बारे में उनको बताया नहीं गया और उनकी अनुमति भी नहीं ली गई। उन्होंने घरों से बाहर निकलकर देखा और कर्मियों से मीटर वापस लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कर्मियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद वहां लेागों की भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया। कर्मियों और लोगों में नोकझोंक हुई। करीब आधा घंटे तक झंकार गली में हंगामा चलता रहा। जब वह नहीं माने तो महिलाओं ने उन्हें दौड़ा लिया, जिसके बाद कर्मियों ने अफसरों को जानकारी दी। अवर अभियंता जेपी यादव ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। लोगों ने बताया कि घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। घर पर लगे मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए मालिक की अनुमति लेना भी जरूरी है, लेकिन कुछ कर्मी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--

वर्जन
- स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को कोई नुकसान नहीं है। इससे कोई अधिक बिल नहीं आता है। इसको घर बैठकर ही रिचार्ज कर सकते हैं। कुछ लोग स्मार्ट मीटर के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को भड़का रहे हैं, जो सही नहीं है। लोगों को जागरूक करके स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और उनसे सहयोग मांगा जाएगा। -जेपी यादव, अवर अभियंता ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed