{"_id":"6a05b84db969a1972008a2bd","slug":"players-win-medals-at-national-taekwondo-championship-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-151670-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-13 से 15 मई तक दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हुई थी प्रतियोगिता
फोटो नंबर 14केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कस्बे की छत्रपति ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अकादमी के खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। यह चैंपियनशिप 13 से 15 मई तक दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई।
संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि इन ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। फ्रेशर्स बालिका वर्ग में हुमैरा ने रजत पदक हासिल किया। इसी वर्ग में तृषा यादव और राशि यादव ने कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग में आहद ने स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया। अरबाज ने भी रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अजीत यादव, धर्मेंद्र शर्मा, विधि, नीरज, अमित धामा, संदीप शाह और विपिन कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Trending Videos