{"_id":"6a2f07ccf64f86d59c0c5a17","slug":"police-have-been-searching-for-history-sheeter-varuns-associates-for-six-days-but-have-not-yet-managed-to-apprehend-them-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-153446-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर वरुण के साथियों की छह दिन से तलाश, पुलिस के नहीं लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर वरुण के साथियों की छह दिन से तलाश, पुलिस के नहीं लगे हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत। टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या को छह दिन हो गए हैं। पुलिस अभी भी हिस्ट्रीशीटर वरुण के साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को परिवार ने सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से न्याय दिलाने और हत्यारों का एनकाउंटर कराने की मांग की।
बागपत गन्ना विकास समिति के सभापति प्रदीप ठाकुर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोहनलाल अग्रवाल और विकास अग्रवाल के परिवार का हाल जाना। ठाकुर ने परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी पीड़ित परिवार का साथ देने का आग्रह किया। परिवार के सदस्यों, जिनमें मुकुल अग्रवाल और हन्नी शामिल हैं, ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी हिस्ट्रीशीटर वरुण के साथियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाशों की तलाश में कई राज्यों में दबिश दी है। उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की है।
-पीड़ित परिवार के आंसू नहीं थम रहे
दोहरे हत्याकांड के छह दिन बाद भी पीड़ित परिवार के आंसू नहीं थम रहे। उनकी पत्नी उषा, मां माया देवी, बेटी दिव्या और पुत्रवधू का रो-रोकर बुराहाल है। टेंट व्यापारी की पत्नी उषा और मां माया सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से बदमाशों का एनकाउंटर कराने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
-आज होगी श्रद्धांजलि सभा, जुटेंगे वेस्ट यूपी और दिल्ली के व्यापारी
शहर के तीर्थंकर ऋषभदेव सभागार में सोमवार को टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, दिल्ली समेत अन्य जगहों के व्यापारी पहुंचेंगे। श्रद्धांजलि सभा में आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। इसको लेकर पुलिस भी सतर्क है।
-सोशल मीडिया के कई अकाउंट सस्पेंड, शिकायत दी गई
बड़ौत में हुए तिहरे हत्याकांड में सोशल मीडिया पर जातीय पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दो दिन पहले एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। वहीं अब तीन अकाउंट सस्पेंड कराए गए, जो बड़ौत व मुजफ्फरनगर से चलाए जा रहे थे। इन अकाउंट को चलाने वालों का पता भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा बड़ौत थाने में एक अकाउंट को चलाने वाले के खिलाफ विश्वेंद्र ने शिकायत दी है, जिसमें उस पर विवादित पोस्ट करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
वर्जन-
व्यापारी और उनके बेटे की हत्या में शामिल बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड, दिल्ली व हरियाणा के कई जिलों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी।