सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus on National Highway: Car-borne Wedding Guests Shower Currency Notes

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर हुड़दंग, कार सवार बरातियों ने उड़ाए नोट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on National Highway: Car-borne Wedding Guests Shower Currency Notes
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात बरातियों ने हुड़दंग मचाते हुए नोट उड़ाए। नोट उठाने के चक्कर में कई लोग वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बड़ौत क्षेत्र में चार कारों में सवार युवक तेज रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रहे थे। कई युवकों ने कार की खिड़कियों से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट किए और हवा में नोट उड़ाए। बताया गया कि यह सब सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किया गया था। बरात बड़ौत शहर से शामली जिले के एक गांव जा रही थी। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। सीओ अंशु जैन ने बताया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कृत्यों से सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed