{"_id":"6a7b391c6da978cc240991ab","slug":"saharanpur-mother-and-son-on-a-bike-killed-after-being-hit-by-a-truck-40-kanwariyas-injured-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, कई हादसों में 40 कांवड़िये घायल; सड़कें खून से लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, कई हादसों में 40 कांवड़िये घायल; सड़कें खून से लाल
Tue, 11 Aug 2026 08:31 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:31 PM IST
सार
भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर डाक कांवड़ के ट्रक की बाइक में टक्कर लगने पर संजना और उसके बेटे पीयूष की मौत हो गई। दोनों यमुनानगर के रादौरी के रहने वाले थे और हरिद्वार से गंगाजल जा रहे थे।
विज्ञापन
संजना की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवानपुर-गागलहेड़ी कांवड़ यात्रा मार्ग पर मंगलवार सुबह डाक कांवड़ के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये मां संजना (42) और उसके बेटे पीयूष (14) निवासी रादौरी, जिला यमुनानगर हरियाणा की मौत हो गई। इसके अलावा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक रेहड़ा चालक सहित 40 कांवड़िये घायल हुए।
विज्ञापन
रादौरी निवासी ट्रक ड्राइवर रोहित, उनकी पत्नी संजना, बड़ा बेटा चिराग और छोटा बेटा पीयूष दो अलग-अलग बाइकों पर सोमवार को हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। मंगलवार दोपहर चारों लौट रहे थे। रोहित और बड़ा बेटा चिराग आगे बाइक पर चल रहे थे। पीछे दूसरी बाइक पर संजना और पीयूष थे। भगवानपुर रोड स्थित नागल अहीर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे डाक कांवड़ियों के वाहन ने पीयूष की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित ने पीछे देखा तो संजना और पीयूष दिखाई नहीं दिए, तब वह वापस आया। दोनों खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। इसके बाद पुलिस की मदद से दोनों को देहरादून हायर सेंटर में भिजवाया गया। फोन पर हुई बातचीत में रोहित ने बताया कि वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि हादसे के बाद घायलों के हायर सेंटर भिजवाया गया था। वहां से जानकारी जुटाई जा रही है।
डाक कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
दूसरे हादसे में इसी मार्ग पर बेहड़ी गुज्जर गांव के पास डाक कांवड़ियों के साथ चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर सहारनपुर की ओर आ रहे संजय निवासी प्रकाश लोक कॉलोनी थाना कुतुबशेर, सहारनपुर और उनकी पत्नी अनीता ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक के पलटने से चालक समेत तीन अन्य शिवभक्तों को भी चोटें आईं।

सड़क हादसों में ये भी हुए घायल
दिल्ली थाना साहिबाबाद निवासी शिवम व आर्यन यादव हरिद्वार से गंगा जल लेकर बाइकों से लौट रहे थे। रामपुर मनिहारान में बस स्टैंड पर पहुंचे, तभी तेज बारिश के चलते उन दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इससे दोनों कांवड़िये सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके साथ ही तोता चौक निवासी कांवड़िये मोहित कुमार, पुष्पांजलि विहार निवासी मान सिंह को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है, जबकि हादसों में घायल हुए कांवड़ियों अनीता निवासी बेरीबाग, सागर निवासी बेहट अड्डा, कमलजीत निवासी कैथल हरियाणा, तनिष्क निवासी किशनपुरा, दीपक निवासी हकीकत नगर, अनीता निवासी यमुनानगर, अनिकेत निवासी मानकमऊ और अनीता गुप्ता निवासी सहारनपुर सदर बाजार रामपुरी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे घायल 23 कांवड़िये
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में कांवड़ियों के लिए बनाए गए वार्ड में 23 कांवड़िये घायल अवस्था में पहुंचे। इनमें पटियाला की सजल, यमुनानगर से सचिन, सहारनपुर से तनिष्क, करनाल से सुनील, यमुनानगर से अमित, कुंजपुरा करनाल से गौरव प्रीत, इस्माइलपुर से दीपक और पंचकूला के सुनील शामिल हैं। वहीं, देवबंद में बाइक फिसलने के कारण पचेंडा गांव निवासी आकाश और मोनू घायल हो गए, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। वहीं, मेरठ की कांशीराम कॉलोनी निवासी सुनील (36) बाइक रेहड़े में सामान लादकर सहारनपुर छोड़कर वापस लौट रहा था। हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर के समीप पीछे से आए वाहन ने रेहड़े को टक्कर मार दी। इसमें सुनील घायल हो गया।
ये भी देखें...
Baghpat: पुरा महादेव में शाम तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, शिवभक्तों के जयकारों से गूंजा मंदिर