{"_id":"69a09cf837196895cc008bec","slug":"sahil-had-murdered-his-sister-in-law-in-a-dispute-with-his-brother-over-property-division-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147465-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: साहिल ने भाई से बंटवारे के विवाद में की थी भाभी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: साहिल ने भाई से बंटवारे के विवाद में की थी भाभी की हत्या
विज्ञापन
बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक चंचल के परिजन। संवाद
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लोनी चले गए मायके वाले, घायल हत्यारोपी का मेरठ मेडिकल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सांकरौद गांव में बुधवार शाम को साहिल ने अपने बड़े भाई भाई नवीन से चल रहे दुकान और मकान के बंटवारे के विवाद ईंट से कूंचकर भाभी चंचल की हत्या की थी। पुलिस ने मृतका चंचल के पति नवीन से पूछताछ की और पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर लोनी चले गए। घायल हत्यारोपी साहिल का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है।
सांकरौद गांव निवासी नवीन की पत्नी चंचल की उसके छोटे भाई साहिल ने बुधवार शाम ईंट से कूंचकर हत्या कर दी थी और फिर दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। इससे घायल साहिल का उसके भाई शिवम ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से साहिल की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेरठ मेडिकल में भर्ती साहिल से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया।
मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नवीन, उसके भाई साहिल, शिवम समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार देर रात घर आए पति नवीन से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ भी की। नवीन ने पूछताछ में बताया कि लोनी में उसकी और साहिल की ऑटो रिपेयरिंग की अलग-अलग दुकान है। उसकी दुकान पर ज्यादा काम आता है और साहिल खाली बैठा रहता है। इसको लेकर साहिल शराब पीकर घर में झगड़ा करता रहता था और उसकी पत्नी चंचल के साथ मारपीट भी की। कुछ दिन से साहिल दुकान और मकान के बंटवारे को लेकर घर में झगड़ा कर रहा था, इसी वजह से बुधवार शाम साहिल ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।
वर्जन
- सांकरौद गांव में महिला की हत्या बंटवारे के विवाद में की गई है। घायल आरोपी साहिल का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है, जिसे छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के पति से पूछताछ भी की गई। इसमें दहेज मांगने के आरोप की भी जांच की जाएगी। - रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा
Trending Videos