{"_id":"6a1c926ee8a889c82a0e5f00","slug":"salim-came-to-the-aid-of-aarti-who-was-writhing-in-labor-pain-on-the-road-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152664-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही आरती के लिए मददगार बना सलीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही आरती के लिए मददगार बना सलीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कहरका गांव में शनिवार रात सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही आरती गोस्वामी निवासी दत्तनगर के लिए सलीम मददगार बनकर गया। उसने आरती की आवाज सुनकर अन्य महिलाओं को बुलाया और उसको अपने घर लेकर गया। वहां महिलाओं ने आरती को प्रसव कराया। इसके बाद पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कहरका निवासी सलीम का मकान गांव के बाहरी तरफ है। शनिवार देर रात उसे एक महिला के दर्द से कराहने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। सलीम वहां पहुंचा तो उसने देखा कि एक गर्भवती महिला सड़क पर पड़ी दर्द से तड़प रही थी। उसने तुरंत अपने परिवार की महिलाओं को बुलाया। महिलाएं गर्भवती को उठाकर घर के अंदर ले गईं। महिला को प्रसव होने वाला था, इसलिए पुलिस को फोन किया गया। घर के अंदर ही महिला का प्रसव कराया गया, जिसने एक बच्ची को जन्म दिया। चांदीनगर पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर एंबुलेंस से महिला को पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गर्भनाल काटकर उपचार किया। पुलिसकर्मियों और महिला चिकित्सकों ने महिला से नाम व गांव के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतेंद्र शर्मा का कहना है कि आरती को प्रसव के तुरंत बाद ही सही उपचार मिल गया। इसलिए प्रसूता व बच्ची दोनों की हालत ठीक है। उनको सोमवार तक देखरेख के लिए सीएचसी में रखा जाएगा और उसके बाद घर भेज दिया जाएगा।
-पति से कहासुनी के बाद घर से निकली थी महिला
रविवार शाम को उपचार के बाद महिला को दोबारा पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां उसने अपना नाम आरती गोस्वामी बताया। आरती गोस्वामी की शादी दत्तनगर गांव के रोहित से हुई है। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आरती अपने पति से कहासुनी होने के बाद नाराज होकर घर से चली गई थी। सूचना मिलने पर उसका पति रोहित भी पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया।
विज्ञापन
-रोहित बोला, पत्नी को रातभर तलाशता रहा
दत्तनगर निवासी रोहित ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिलाना सीएचसी में पत्नी का प्रसव कराना चाहता था, जबकि पत्नी निजी अस्पताल में ले जाने के लिए कह रही थी। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी के शनिवार शाम को जाने के बाद उसने कई बार अस्पताल और आसपास के गांवों में जाकर तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। रविवार शाम को पत्नी के पिलाना सीएचसी में होने के बारे में पता चला।

Trending Videos