सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   E-rickshaw smashed to smithereens after collision with unidentified vehicle; two injured.

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े, दो घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw smashed to smithereens after collision with unidentified vehicle; two injured.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के पास शनिवार रात सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक राहुल और उनके साथी जोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत बड़ौत सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। असारा गांव के निवासी ई-रिक्शा चालक राहुल शनिवार रात अपने साथी जोनी के साथ बराल जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के पास पहुंचने पर यह हादसा हुआ। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा दो हिस्सों में टूट गई। रिक्शा का सारा सामान सड़क पर बिखर गया। चालक राहुल और जोनी टक्कर के प्रभाव से दूर जा गिरे। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed