सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three Bikes Seized, Nine Challans Issued for Performing Stunts on Yamuna Banks

Baghpat News: यमुना किनारे स्टंट करने पर तीन बाइक सीज, नौ के चालान काटे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three Bikes Seized, Nine Challans Issued for Performing Stunts on Yamuna Banks
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बागपत। यमुना किनारे बाइकों से स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने स्टंट करते मिले तीन युवकों की बाइकें सीज कर दीं। साथ ही, नौ अन्य बाइकों के चालान भी काटे गए।

शहर में यमुना किनारे सुबह और शाम को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष टहलने आते हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ युवक अपनी बाइक, कार और ट्रैक्टर लेकर यहां स्टंटबाजी कर रहे थे। इससे टहलने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन गतिविधियों की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय हुई। रविवार की सुबह पुलिस टीम पक्का घाट पर पहुंची और स्टंट करने वालों को पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को देखते ही स्टंट करने वालों में भगदड़ मच गई। जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि यमुना किनारे से पकड़ी गई तीन बाइकें सीज की गई हैं। इसके अलावा, नौ बाइकों के चालान भी काटे गए हैं। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed