फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Schools started online data feeding for board exams

Baghpat News: बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों ने शुरू की ऑनलाइन डाटा फीडिंग

Thu, 23 Jul 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Schools started online data feeding for board exams
-जिले में 153 माध्यमिक व राजकीय विद्यालयों को करना है 18 सितंबर तक डाटा फीड
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे, कक्षों की संख्या, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर व बिजली व्यवस्था की देनी है जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 153 राजकीय, वित्तविहीन सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। प्रधानाचार्यों को 18 सितंबर तक आवश्यक जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई से 18 सितंबर तक चलेगी। ऑनलाइन व्यवस्था से केंद्र निर्धारण अधिक पारदर्शी होगा। केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा जो बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे। प्रधानाचार्यों को विद्यालयों से भवन, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर और विद्युत व्यवस्था की जानकारी देनी है। यह सभी सुविधाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। राजीव कुमार यादव ने बताया कि विद्यालयों ने ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का कार्य शुरू कर दिया है। यदि कोई विद्यालय जानकारी नहीं देता है तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूचना अपलोड होने के बाद विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के दौरान पाई गई कमियों को दूर किया जाएगा। इसके बाद, आपत्तियां मांगी जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही विद्यालयों को केंद्र बनाने की तैयारी शुरू होगी। अंत में, केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। ऑनलाइन प्रणाली से परीक्षा केंद्र निर्धारण में अधिक पारदर्शिता आएगी। इससे केवल सुविधायुक्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जा सकेगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह प्रक्रिया गुणवत्तापूर्ण परीक्षा केंद्रों के चयन में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed