Baghpat: छुट्टी न मिलने से नाराज सुरक्षाकर्मी ने बैंक शाखा प्रबंधक को मारी गोली, गिरफ्तार
गाजियाबिाद के लोनी में पंजाब नेशनल बैंक के सुरक्षाकर्मी ने छुट्टी न मिलने से नाराज होकर शाखा प्रबंधक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी घर में छिप गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने छुट्टी न मिलने से नाराज होकर शाखा प्रबंधक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी बागपत में अपने घर जाकर छिप गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि सुरक्षाकर्मी रविन्द्र मूल रूप से मंसूरपुर का रहने वाला है और सेवानिवृत्त सैनिक है। वह लोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था।
यह भी पढ़ें: Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटी, नोएडा के अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं रुक रहा खून
छुट्टी को लेकर हुआ विवाद
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाकर्मी ने शाखा प्रबंधक से छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर सुरक्षाकर्मी ने शाखा प्रबंधक पर गोली चला दी।
घटना के बाद आरोपी फरार होकर अपने घर पहुंच गया और वहीं छिप गया। सूचना मिलने पर लोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।