सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Several trains delayed on the Delhi-Saharanpur route; passengers inconvenienced.

Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कई ट्रेन रहीं लेट, यात्री हुए परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Several trains delayed on the Delhi-Saharanpur route; passengers inconvenienced.
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें अपने नियत समय से करीब एक घंटा लेट रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं काफी यात्रियों को बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
Trending Videos

दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 64091 भी सुबह 5:59 मिनट के स्थान पर 6:44 पर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 44023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर आठ बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे के स्थान पर 9:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64025 अपने निर्धारित समय 10:16 बजे के स्थान पर 11 बजे पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विपिन, अजय, राहुल आदि ने समय से ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकतर ट्रेनों का नियत समय से संचालन किया जाता है। किन्हीं कारणों से कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो जाती हैं। -सुरेश कुमार, स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed