फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student's Murder: Prince strangled to death; father claims relatives killed him for talking to a girl

प्रेम प्रसंग में हत्या: प्रेमिका के पिता व भाई ने हाथ पकड़े, दो भाइयों ने घोंटा 10वीं के छात्र प्रिंस का गला

Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
सार

Baghpat News: आजमपुर मुलसम गांव से मंगलवार को प्रिंस लापता हो गया था। बुधवार रात उसका शव पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने पिता व तीन भाइयों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Student's Murder: Prince strangled to death; father claims relatives killed him for talking to a girl
प्रिंस की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमपुर मुलसम गांव के दसवीं कक्षा के छात्र प्रिंस उर्फ छोटू प्रजापति (18) की पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के पिता मोनू व भाइयों विशाल, आकाश, जोनी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव जंगल में ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। प्रिंस मंगलवार दोपहर को लापता हुआ था और उसका शव बुधवार रात को मिला। प्रिंस के पिता देवेंद्र प्रजापति ने चारों को नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती से प्रेम प्रसंग के कारण पड़ोसियों से प्रिंस के परिवार का छह महीने पहले झगड़ा हुआ था और तब हत्या की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

 

आजमपुर मुलसम गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति का परिवार पर भट्ठे पर मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा प्रिंस उर्फ छोटू दसवीं कक्षा में खपराना के इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से गया था और शाम तक वापस नहीं आया। परिवार वालों ने काफी तलाश किया और रिश्तेदारियों में भी पता कराया, लेकिन प्रिंस का कुछ पता नहीं चला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर रात गांव में स्थित ईंट भट्ठा मालिक ब्रजपाल सिंह ने अपने यहां पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने पर देवेंद्र भी अपने परिवार वालों के साथ वहां पहुंचे और उसकी पहचान अपने बेटे प्रिंस के रूप में की। वहां पुलिस के सामने देवेंद्र प्रजापति ने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। 
पोस्टमार्टम के बाद शव घर लेकर पहुंचे परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। तब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई, जिसमें हाथों से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई।
 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर के आधार पर दलित समाज के मोनू, आकाश, विशाल, जोनी और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी मोनू का मकान प्रिंस के घेर के पास है। मोनू की बेटी के साथ प्रिंस का प्रेम-प्रसंग था और वह बातचीत करते थे। इसको लेकर छह माह पहले झगड़ा हुआ था, तब युवती के पिता मोनू व विशाल ने प्रिंस की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में कई को थाने लाकर पूछताछ की।
 

पहले ट्यूबवेल पर लेकर गए, वहां हत्या करके रात में गड्ढे में फेंका
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रिंस को ये चारों मंगलवार दोपहर को अपने साथ बुलाकर जंगल में एक ट्यूबवेल पर लेकर गए। वहां प्रिंस की गला दबाकर हत्या की गई और शव को वहीं पर छुपा दिया। इसके बाद आरोपी घर वापस आ गए और उनकी गतिविधि सामान्य रही। वह रात में दोबारा से ट्यूबवेल पर गए और प्रिंस का शव गड्ढे में फेंक दिया। उसका सामान गड्ढे के पास झाड़ियों में फेंक दिया, जिससे यह लगे कि प्रिंस खुद गड्ढे में कूदा है और उसकी डूबने से मौत हुई है।
 

आकाश व जोनी ने हाथ पकड़े, मोनू व आकाश ने गला दबाया
एसपी के अनुसार ट्यूबवेल पर प्रिंस को बात करने के बहाने बुलाकर ले गए थे। वहां आकाश व जोनी ने प्रिंस के हाथ पकड़े और मोनू व विशाल ने उसका गला दबाया। जब तक वह मर नहीं गया, तब तक उसका गला दबाकर रखा गया। वह उसे किसी भी हालत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे।

ये भी देखें...
Shamli: सीएम योगी कल कैराना आएंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 262 करोड़ की PAC वाहिनी का करेंगे निरीक्षण

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed