{"_id":"69d80e94adf70ddcde015d37","slug":"ten-drivers-pass-first-driving-test-at-depot-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-149769-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डिपो पर दस चालकों ने पास की ड्राइविंग की पहली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डिपो पर दस चालकों ने पास की ड्राइविंग की पहली परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। परिवहन विभाग ने संविदा चालकों के प्रति किलोमीटर दस पैसे बढ़ा दिए तो डिपो पर बुधवार को हुई भर्ती में आवेदकों की संख्या बढ़ गई। जहां दस चालकों ने ड्राइविंग की पहली परीक्षा पास की। अब इनको लोनी में दूसरी परीक्षा देनी होगी।
परिवहन विभाग पहले संविदा चालकों को प्रति किलोमीटर 2.18 रुपये के हिसाब से मानदेय देता था, मगर इसे बढ़ाकर अब 2.28 रुपये कर दिया गया। इससे चालकों के वेतनमान में बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा इनकी प्रोत्साहन राशि में भी इजाफा किया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानदेय बढ़ने से पहले डिपो पर चालकों की भर्ती में आठ से दस आवेदन ही प्राप्त होते थे। इनमें से प्रथम परीक्षा में दो से तीन चालक ही पास होते थे, जिन्हें मुख्य परीक्षा में जाने का मौका मिलता था। अब आवेदनों की संख्या पहले से करीब ढाई गुना बढ़ गई है। इसलिए अब 20 से 25 आवेदन पहुंच रहे हैं। बुधवार को डिपो पर हुई भर्ती में 24 चालकों में से दस ने ड्राइविंग की पहली परीक्षा पास की। मुख्य परीक्षा में पास होने के बाद ही इन्हें डिपो में ड्यूटी मिलेगी। चालकों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
वर्जन-- -
भर्ती के दौरान संविदा चालकों के आवेदनों की संख्या बढ़ी है, इससे डिपो को अधिक संख्या में चालक मिलेंगे। जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
Trending Videos

वर्जन