सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cameraman and his assistant who came to the wedding procession were attacked, the camera was also broken.

Baghpat News: बरात में आए कैमरामैन और उसके सहायक पर हमला, कैमरा भी तोड़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The cameraman and his assistant who came to the wedding procession were attacked, the camera was also broken.
विज्ञापन
-सादिकपुर सिनौली गांव से अहमदपुर गठीना गांव में आई थी बरात
Trending Videos

-दूल्हे, उसके पिता और दुल्हन के भाई समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। अहमदपुर गठीना गांव में बरात में आए कैमरामैन रौनक मान और उसके सहायक अंशु पर हमला कर दिया गया। साथ ही उसका कैमरा छीनकर तोड़ दिया। घायल कैमरामैन और उसके सहायक का सीएचसी में उपचार कराया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दूल्हे आकाश, उसके पिता और दुल्हन के भाई समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सादिकपुर सिनौली गांव निवासी रौनक मान ने बताया कि 12 मार्च को गांव के ही आकाश की बरात में फोटोग्राफी करने अहमदपुर गठीना गांव गया था। शादी समारोह में दुल्हन पक्ष की तरफ से पानी और रंग डालने की कोई रस्म शुरू हो गई। पानी से कैमरे को बचाने के लिए अपने सहायक अंशु के साथ एक तरफ खड़ा हो गया, तभी वहां पर भूमि नाम की युवती आई और रंग के साथ पानी डालने लगी। उन्होंने मना किया तो गाली-गलौज करने लगी। तभी उसका भाई, पिता, दुल्हन का भाई, दूल्हा आकाश, उसका भाई, पिता, जीजा समेत अन्य लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को बंधक बनाकर पीटा और कैमरा छीनकर तोड़ दिया। वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसमें जांच अधिकारी धीरज चौधरी का कहना है कि शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed