{"_id":"69a4943484fa0f94360d9c57","slug":"the-eo-of-the-municipality-lodged-a-complaint-with-the-police-against-the-councilor-and-the-chairman-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147642-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नगर पालिका के ईओ ने सभासद व चेयरमैन के खिलाफ पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नगर पालिका के ईओ ने सभासद व चेयरमैन के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका में शनिवार को सभासद संजय रुहेला से हुए विवाद में ईओ केके भड़ाना ने कोतवाली में शिकायत की। उन्होंने सभासद पर एसआईआर का काम रुकवाने और बिजली काटने का आरोप लगाया। साथ ही चेयरमैन राजुद्दीन पर कर्मियों को हमला करने के लिए भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
कोतवाली में दी तहरीर में नगर पालिका के ईओ केके भड़ाना ने बताया कि शनिवार को कलक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण लेने के बाद वापस लौटे तो कार्यालय में एसआईआर का काम कर रहे कर्मियों को सभासद संजय रुहेला जबरदस्ती धरने पर बैठाते हुए मिले। कर्मियों ने धरने पर बैठने से इंकार किया तो नगर पालिका कार्यालय की बिजली का कनेक्शन काट दिया। इससे पालिका के कंप्यूटर बंद हो गए और कर्मी बाहर आ गए। ईओं ने आरोप लगाया कि बिजली का कनेक्शन काटने के बारे में सभासद से पूछा गया तो उनके साथ अभद्रता की गई। वहीं कर्मियों के वेतन की फाइल पर दो दिन पहले ही हस्ताक्षर कर दिए गए थे, जिस पर चेयरमैन ने हस्ताक्षर नहीं किए। उन्होंने चेयरमैन और सभासद पर कर्मियों को हमला करने के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सभासद संजय रुहेला का कहना है कि ईओ ने मेरे साथ अभद्रता की है और जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं, यह सभी गलत हैं।
-कर्मियों के खाते में भेजे पांच-पांच हजार रुपये
ईओ केके भड़ाना ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों के खातों में कंपनी ने पांच-पांच हजार रुपये भेज दिए। बाकी वेतन बैंक खुलने पर उनके खातों में भेज दिया जाएगा। इस तरह उनको होली का त्योहार मनाने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए ही यह रुपये भिजवाए गए हैं।
वर्जन-जिस समय नगर पालिका में यह मामला हुआ, मैं तभी वहां पहुंचा था, लेकिन मैंने कुछ नहीं बोला। कोतवाली पर तैनात दरोगा भी वहां पर मौजूद थे। वहां पर ईओ खुद ही सभासद पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। -राजुद्दीन एडवोकेट, चेयरमैन नगर पालिका बागपत।
Trending Videos