सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The ground is slipping from beneath Akhilesh's feet: Dr. Satyapal

अखिलेश के पैरों तले से खिसक रही जमीन : डॉ. सत्यपाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The ground is slipping from beneath Akhilesh's feet: Dr. Satyapal
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ़ सत्यपाल सिंह ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पैरों तले से जमीन खिसक रही है। जनता उनको दुत्कार रही है और अब जनता उनको कभी स्वीकार नहीं करेगी। इसलिए उन्हें ज्यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है।
Trending Videos


डॉ़ सत्यपाल सिंह बृहस्पतिवार को नगर के कोताना रोड स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव के भाजपा के साजिश रचने के बयान को लेकर कहा कि जब जनता दुत्कार देती है तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाने पर विपक्ष इस तरह के बयान देता है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के घर में गोमांस खाने के बयान पर उन्होंने कहा कि शाकाहार ही जीवन का आधार है। आज दुनिया शाकाहार को अपना रही है और मेडिकल साइंस भी इस बात को स्वीकार कर चुकी है। कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव मेरे कार्यकाल में मंजूर हो गया था। विद्युतीकरण का काम तो हो चुका है, जल्द इस रेलवे मार्ग को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed